एक बार फिर नीले बक्से ने मचाई सनसनी ! 32 साल छोटी पत्नी की हत्या कर टुकड़ो में जलाया शव, टैक्सी ड्राईवर के शक ने पहुँचाया जेल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आए प्रीति मर्डर केस ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक पति ने अपनी ही तीसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए, उन्हें जलाया और सबूतों को नीले बक्से में छिपा दिया। इस खौफनाक वारदात में आरोपी की दूसरी पत्नी और बेटे की भी भूमिका सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राम सिंह (64) रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी है। उसने तीन शादियां की थीं। करीब एक सप्ताह पहले राम सिंह ने अपने बेटे की मदद से तीसरी पत्नी प्रीति (32) की कथित रूप से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उन्हें एक-एक कर जलाया गया।

झांसी प्रीति मर्डर केस नीले बक्से में शव के सबूत

जले हुए शव की राख और अवशेषों को बोरियों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। इसके बाद नीले रंग के बक्से में बचे हुए अवशेष रखे गए। जब इस बक्से को दूसरे घर भेजा जा रहा था, तभी तेज बदबू के कारण मामला उजागर हो गया।

घटना का खुलासा शनिवार देर रात हुआ, जब एक टैक्सी चालक ने सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना दी। चालक ने बताया कि बृम्ह नगर इलाके से वह एक नीला बक्सा लेकर जा रहा था, जिसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी और उसे मामला संदिग्ध लगा। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कोतवाली क्षेत्र स्थित राम सिंह के मकान पर पहुंची।

पुलिस ने राम सिंह के बेटे नितिन से पूछताछ की। नितिन ने बताया कि उसके पिता सीपरी बाजार के बृम्ह नगर इलाके में किराये के मकान में रहते थे और प्रीति भी बीते कुछ वर्षों से वहीं रह रही थी। नितिन ने यह भी स्वीकार किया कि वही नीला बक्सा पिता के मकान से उठाकर लाया था।

जब पुलिस ने बक्से का ताला तोड़कर खोला, तो अंदर का मंजर बेहद भयावह था। बक्से के भीतर जली हुई हड्डियां और मानव शव के अवशेष मिले। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान राम सिंह की दूसरी पत्नी गीता ने अहम जानकारी दी है। गीता ने बताया कि प्रीति लगातार पैसों की अवैध मांग कर रही थी, जिससे तंग आकर राम सिंह ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बक्से से बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मृतका प्रीति के पूर्व पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J