भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नए साल की शुरुआत कवर्धा जिले के लिए बड़ी सौगात लेकर आई, जब भोरमदेव मंदिर क्षेत्र में भव्य कॉरिडोर निर्माण का विधिवत भूमिपूजन किया गया। 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भोरमदेव कॉरिडोर क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देगा।
भोरमदेव मंदिर परिसर से मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुआ और सरोदा जलाशय तक एक सुव्यवस्थित कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। नए साल के पहले दिन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़े, राज्य का पर्यटन विकसित हो और यहां की संस्कृति सुरक्षित व संरक्षित रहे, जिससे प्रदेश की एक अलग पहचान बने। उन्होंने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत उज्जैन और वाराणसी की तर्ज पर भोरमदेव कॉरिडोर का विकास किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक भावना बोहरा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आग्रह पर भोरमदेव से बोड़ला तक सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक हजार साल पुराने बाबा भोरमदेव के मंदिर के विकास के लिए आज भूमिपूजन होना बेहद हर्ष का विषय है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि चैत्र माह की तेरहवीं तिथि को भोरमदेव महोत्सव का आयोजन होता है, उसी दौरान भोरमदेव कॉरिडोर को स्वीकृति मिली थी और अब नए साल के पहले दिन इसका भूमिपूजन भी संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




