सिर्फ बिस्तर गीला करने पर सौतेली मां की हैवानियत! 5 साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट को गर्म चम्मच से दागा, गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केरल कांजीकोड से दिल दहला देने वाली खबर आई है| एक 5 साल की नन्ही मासूम के साथ उसकी सौतेली मां ने इतनी बेरहमी दिखाई कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सिर्फ बिस्तर गीला करने की छोटी सी गलती पर गर्म स्टील चम्मच से बच्ची के गुप्तांग को दाग दिया।

ये दिल तोड़ने वाली घटना पिछले हफ्ते की है। कांजीकोड के पास रहने वाली ये सौतेली मां गुस्से में आ गई जब बच्ची ने रात में बिस्तर गीला कर दिया। गुस्से के आंधी में उसने स्टील का चम्मच गर्म किया और मासूम के निजी अंग पर दाग दिया। बच्ची का दर्द देखकर कोई भी मां का दिल रो पड़े।

केरल कांजीकोड में सौतेली मां द्वारा 5 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गर्म चम्मच से जलाने की घटना, पुलिस गिरफ्तारी

मामला तब खुला जब आंगनवाड़ी की टीचर ने देखा कि बच्ची क्लास में ठीक से बैठ नहीं पा रही है। दिक्कत देखकर टीचर ने प्यार से पूछा तो बच्ची ने रोते-रोते पूरी बात बता दी। टीचर के होश उड़ गए, उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर कर दी।

पुलिस ने फौरन एक्शन लिया। गुरुवार को सौतेली मां को पकड़ लिया गया और 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेज दिया। महिला बिहार की है, बच्ची के पापा नेपाल से हैं और होटल में काम करते हैं। बच्ची अब बाल कल्याण समिति की सरपरस्ती में सुरक्षित है। पुलिस ने BNS और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J