CG : NH-30 पर मौत का आमना-सामना! ट्रक से भिड़ी कार, डॉक्टर की दर्दनाक मौत, हाईवे बना काल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोंडागांव से सामने आई यह तस्वीरें और खबर दिल दहला देने वाली हैं। तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार इस कदर क्षतिग्रस्त हो गई कि वह प्लास्टिक की बोतल की तरह चिपक गई, जबकि उसमें सवार डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह दर्दनाक हादसा केशकाल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर हुआ। मृतक डॉक्टर की पहचान राजू भगत के रूप में हुई है, जो रायगढ़ के रहने वाले थे और सुकमा जिले के छिंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर राजू भगत रविवार रात अपने घर रायगढ़ से सुकमा के छिंदगढ़ लौट रहे थे। वे कार में अकेले सफर कर रहे थे। इसी दौरान गारका गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और उनकी कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डॉक्टर उसमें फंस गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा खोला गया और डॉक्टर के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्रेन की मदद से ट्रक और कार को सड़क किनारे हटवाया गया, जिसके बाद यातायात दोबारा शुरू हो सका। थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात का है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J