ठंड से बचने की कोशिश बनी जानलेवा! छग में अलाव की आग से दो महिलाओं की मौत, युवक झुलसा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,कोरबा। कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए जलाया गया अलाव दो महिलाओं के लिए मौत का कारण बन गया। कोरबा जिले में अलग-अलग इलाकों में हुई दो घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां आग की चपेट में आने से दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

पहली घटना करतला थाना क्षेत्र के आमादाड़, रजगामार की है। यहां 57 वर्षीय गुरुवारी बाई ठंड से बचने के लिए अपने कमरे में अलाव ताप रही थीं। देर रात अचानक आग फैल गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से झुलसी गुरुवारी बाई को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Korba Alav Fire Accident Winter Season Two Women Death News Image

मृतका के रिश्तेदार लक्ष्मण सिंह अघोरिया ने बताया कि गुरुवारी बाई की कोई संतान नहीं थी। करीब एक माह पहले उन्हें लकवा मार चुका था, जिससे उनकी तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी। परिजन प्रमिला अघोरिया के अनुसार, 12 फरवरी की शाम वह अपने कमरे में अलाव जलाकर आराम कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बस्ती की है। यहां 38 वर्षीय रूबी देवी घर के पास कुछ लोगों द्वारा जलाए गए अलाव के पास ठंड से राहत पाने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाने की कोशिश की और उन्हें शासकीय रानी धनराज कुंवर उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रूबी देवी को निजी अस्पताल रेफर किया गया। 15 फरवरी, गुरुवार को बिलासपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस दौरान रूबी देवी को बचाने का प्रयास कर रहे 22 वर्षीय जगदीश कुमार भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। ठंड के मौसम में अलाव और खुले स्थानों पर आग का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और लोगों को आग से सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J