LOVE YOU कहना पड़ा भारी: कोरबा में एकतरफा प्यार से परेशान युवक ने युवती का गला काटा, हत्या के बाद चैन से सोता मिला..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां LOVE YOU कहना एक युवती के लिए जानलेवा साबित हो गया। दीपका थाना क्षेत्र में एक युवक ने गड़ासे से युवती का गला काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक मृत युवती की पहचान रानू साहू (23) के रूप में हुई है, जो दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी गांव की रहने वाली थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। हत्या का आरोपी राहुल जोगी (26) बांधाखार का निवासी है। बताया गया कि रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी।

कोरबा दीपका मर्डर केस – LOVE YOU कहने पर युवती की हत्या

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक इस बात से परेशान था कि रानू उसे बार-बार फोन कर I LOVE YOU कहती थी और अपने प्यार का इजहार करती रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।

घटना 16 जनवरी की शाम की है। उस वक्त रानू घर में अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर के अंदर रानू की खून से सनी लाश पड़ी मिली। उसके गले पर गहरे घाव के निशान थे। यह दृश्य देखकर परिजनों की चीख-पुकार मच गई।

शोर सुनकर पड़ोसी और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत दीपका पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मोबाइल जांच और लोगों से पूछताछ के बाद राहुल जोगी का नाम सामने आया। पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश में निकली, तो राहुल अपने ट्रक के पास सोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने बताया कि 16 जनवरी की देर शाम रानू ने उसे फोन किया था। फोन पर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद राहुल आपा खो बैठा। गुस्से में वह धारदार हथियार लेकर सीधे रानू के घर पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। उसने बेरहमी से रानू का गला काट दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

हत्या के बाद आरोपी दीपका-हरदीबाजार रोड पर खड़ी अपनी ट्रक के पास पहुंचा और वहीं आराम से सो गया। पुलिस ने उसे मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार राहुल जोगी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। रानू और राहुल की पहले से जान-पहचान थी, लेकिन यह प्यार एकतरफा था। राहुल ने कई बार रानू को मना किया था, इसके बावजूद फोन कॉल्स जारी रहीं।

पुलिस ने रानू के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में औपचारिक खुलासा करेगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J