छग में सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर 25 साल की युवती की बेरहमी से हत्या, दीपका इलाके में दहशत


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कोरबा। कोयलांचल और उप नगरीय क्षेत्र दीपका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में घुसकर 25 साल की युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह वारदात दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक नागिनझोरखी की है। शुक्रवार देर शाम इस हत्या की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Korba Deepka Yuvti Murder Case Image

शनिवार सुबह मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। हत्या किन कारणों से की गई, इसके पीछे कौन है और किन परिस्थितियों में यह वारदात हुई, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

अब तक की जानकारी के अनुसार मृतका नम्रता घटना के समय घर पर बिल्कुल अकेली थी। उनके पिता रामकुमार साहू इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं, जबकि मां एक अस्पताल में कार्यरत हैं। शुक्रवार को दोनों अपने-अपने काम पर गए हुए थे और नम्रता घर पर अकेली थी।

पड़ोसियों के मुताबिक नम्रता को आखिरी बार शाम करीब 6 बजे घर पर देखा गया था। इसके बाद वह किसी को नजर नहीं आई। जब शाम को माता-पिता घर लौटे, तो उन्होंने घर के भीतर बेटी का खून से लथपथ शव औंधे मुंह फर्श पर पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही वे चीखने-चिल्लाने लगे, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान नम्रता के सिर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं। घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी उसी रास्ते से फरार हुए होंगे।

घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे यह भी संकेत मिल रहा है कि आरोपियों और मृतका के बीच संघर्ष हुआ होगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि नागिनझोरखी क्षेत्र में युवती की हत्या की सूचना मिली है। मौके पर विशेषज्ञों को बुलाया गया है और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J