भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,पत्नी से हंसी-मजाक एक परिवार के लिए जानलेवा बन गया। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आई इस घटना ने पूरे गांव को दहला दिया है, जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
यह मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी का है। यहां रहने वाले नंदकुमार पटेल (39 वर्ष) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर आना-जाना था और वह उसकी पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था।
बताया जा रहा है कि यह बात जयकंवर को नागवार गुजरती थी। रविवार रात जब जयकंवर घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी और नंदकुमार को बातचीत करते और हंसी-मजाक करते देखा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि जयकंवर नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया। वहां पहले उसकी पिटाई की गई और फिर सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से लगातार वार किए गए। गंभीर चोटों के चलते नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खून से सना शव देखा, जो जयकंवर के घर के पास बाड़ी में पड़ा था। नंदकुमार के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे बेरहमी से की गई हत्या की पुष्टि हुई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू की गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ घटनास्थल से सीधे आरोपी जयकंवर के घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें हत्या का खुलासा हुआ।
कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




