छग: पिता ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा, डर से नाबालिग बेटी ने की सुसाइड की कोशिश, लड़के के दोस्तों ने पिता को किया लहूलुहान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग प्रेम प्रसंग को लेकर बुधवार रात हालात बेकाबू हो गए। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से कुल 6 लोग घायल हो गए। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड का मोबाइल लेकर घर पहुंची थी। लड़की के पिता की नजर जब मोबाइल पर पड़ी तो उन्होंने स्क्रीन खोली, जिसमें लड़के की फोटो दिख गई। इससे नाराज पिता ने पहले बेटी की पिटाई कर दी।

कोरबा मानिकपुर मारपीट सुसाइड कोशिश पत्थरबाजी

गुस्से में आकर पिता ने नाबालिग बॉयफ्रेंड को फोन कर घर बुलाया और उसके साथ भी लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

इसी बीच नाबालिग लड़की ने घर के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया।

घटना की खबर मिलते ही नाबालिग बॉयफ्रेंड के गुस्साए दोस्त लड़की के घर पहुंच गए। करीब 6 से ज्यादा लड़कों ने घर पर जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की, जिससे विवाद और बढ़ गया। पत्थरबाजी के दौरान लड़की के पिता का सिर फूट गया और परिजनों के साथ मारपीट की गई।

मारपीट और हंगामे के बाद बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मानिकपुर पुलिस चौकी ले जाया गया। दोनों पक्षों के परिजन भी थाने पहुंचे।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J