चलती स्कॉर्पियो में छात्रों का खतरनाक स्टंट VIDEO: विंडो से लटककर रील्स, सेल्फी और पोज, फेयरवेल पार्टी से पहले सड़क पर मस्ती, लड़कियां भी शामिल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,चलती गाड़ियों में स्टंट और सोशल मीडिया की दीवानगी एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर भारी पड़ती नजर आई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आए एक वीडियो ने हर किसी को चौंका दिया है, जिसमें स्कूल स्टूडेंट्स चलती स्कॉर्पियो से खतरनाक तरीके से रील्स बनाते दिख रहे हैं।

यह मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र तीन ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार हैं। चलती गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर कोई वीडियो बना रहा है तो कोई मोबाइल से सेल्फी ले रहा है। इस दौरान लड़कियां भी विंडो से बाहर झुककर पोज देती नजर आती हैं।

चलती स्कॉर्पियो में स्टूडेंट्स का स्टंट वीडियो | Korba Scorpio Stunt Viral Video

बताया जा रहा है कि यह वीडियो फेयरवेल पार्टी से जुड़ा हुआ है। स्टूडेंट्स टीपी नगर स्थित महाराजा होटल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन होटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने चलती गाड़ियों में स्टंट करते हुए वीडियो बना लिए।

फेयरवेल पार्टी के बाद भी स्टूडेंट्स स्कॉर्पियो से घूमने निकल गए। बाद में पंजाबी गाने के साथ इन वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अब वीडियो में दिख रही गाड़ियों की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का साफ कहना है कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो जनवरी 2026 का है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फेयरवेल पार्टी किस स्कूल की ओर से आयोजित की गई थी। वीडियो में कुछ छात्र चलती गाड़ी के दोनों तरफ की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आते हैं, जबकि एक युवक वाहन चलते समय मोबाइल से सेल्फी लेता दिखाई देता है।

महाराजा होटल के अंदर के भी वीडियो सामने आए हैं, जिसमें स्टूडेंट्स केक काटते और डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस लापरवाही पर बाल कल्याण समिति ने भी चिंता जताई है। समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने कहा कि नाबालिगों द्वारा बाइक और कार चलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह वीडियो बेहद खतरनाक है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। साथ ही पालकों को भी यह समझना चाहिए कि उनके बच्चे किन परिस्थितियों में हैं।

वहीं कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहन नंबर से मालिक की पहचान की जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट स्टंटबाजी, बर्थडे सेलिब्रेशन और केक कटिंग जैसे मामलों पर सख्त रुख अपना चुका है। हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर राज्य शासन से जवाब मांगा था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि यह दूसरों के लिए सबक बने।

कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि कई बार पुलिस गरीब और मध्यम वर्ग पर सख्ती दिखाती है, जबकि संपन्न लोगों को मामूली जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता है। शासन की ओर से कहा गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J