जानकारी के अनुसार, दर्री थाना क्षेत्र के आशा नगर लाटा में रहने वाले 38 वर्षीय अरुण सिंह को करीब डेढ़ साल पहले लकवा मार गया था। वह पूरी तरह अपनी पत्नी बंटी देवी (35) पर निर्भर था। 27 जनवरी की शाम पत्नी ने पानी में कीटनाशक मिलाकर पति को पिला दिया।
घटना के दौरान बेटी ने अपनी मां को पानी में कीटनाशक मिलाते हुए देख लिया और यह बात अपने 13 वर्षीय बड़े भाई को बताई। बच्चों ने घर में रखी कीटनाशक की शीशी देखी, जो पूरी तरह खाली थी। जब अरुण की तबीयत बिगड़ने लगी तो पत्नी अस्पताल ले जाने में टालमटोल करती रही और रात भर उसकी हालत गंभीर बनी रही।
28 जनवरी की तड़के अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन तक इलाज चला। 30 जनवरी की सुबह उसने दम तोड़ दिया। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कीटनाशक पिलाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
दरअसल, अरुण सिंह लकवाग्रस्त होने के साथ टीबी से भी पीड़ित था। पिछले डेढ़ साल से बंटी देवी उसकी देखभाल कर रही थी और परिवार भी आर्थिक मदद कर रहा था। बेटे के मुताबिक, मां अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती थी, जिसके चलते पुलिस ने अफेयर की आशंका भी जताई है।
बताया जा रहा है कि 27 जनवरी की सुबह बंटी देवी ने बेटे से फूलों में छिड़काव के बहाने कीटनाशक मंगवाया। शाम को उसने पहले बेटा-बेटी को कमरे से बाहर भेजा और फिर कीटनाशक पानी में मिलाकर पति को पिला दिया। बेटी ने खिड़की से यह सब देख लिया, लेकिन मां ने बहाना बनाकर बात टाल दी।
रात करीब 1:30 बजे अरुण को उल्टियां होने लगीं। बच्चे लगातार पिता को अस्पताल ले जाने की बात कहते रहे, लेकिन मां टालती रही। आखिरकार तड़के उसे जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पहले आरोपी पत्नी पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



