भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लंबे समय से जिस राहत का इंतजार था, अब वह उम्मीद हकीकत में बदलने जा रही है। कुम्हारी टोल प्लाजा को जून 2026 से पूरी तरह बंद करने का बड़ा ऐलान किया गया है, जिससे रोजाना जाम से जूझ रहे लाखों लोगों को सीधी राहत मिलेगी।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग-आरंग बायपास के शुरू होते ही कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कर दिया जाएगा। यह फैसला राजधानी रायपुर के साथ-साथ दुर्ग-भिलाई और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए बेहद राहतभरा साबित होगा।
गुरुवार को एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, स्टेट हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद यह घोषणा की गई। सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्च 2026 के बाद किसी भी नए टोल टेंडर को मंजूरी नहीं दी जाए।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अक्टूबर 2026 से भारतमाला एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होगी। इसके चालू होते ही रायपुर को आधुनिक एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे न केवल यातायात आसान होगा बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
सड़क और ओवरब्रिज परियोजनाओं की गहन समीक्षा
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में चल रही और प्रस्तावित सड़क, ओवरब्रिज, अंडरपास और एलिवेटेड रोड परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। कचना ओवरब्रिज को मार्च 2026 तक पूरा करने, तेलीबांधा-जोरा ओवरब्रिज को वीआईपी रोड से जोड़ने और भनपुरी से जोरा तक एलिवेटेड रोड के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
इसके साथ ही रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग के उन्नयन और वीआईपी चौक व रिंग रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए ग्रेड सेपरेटर, अंडरपास और नए पुलों की योजना बनाने के निर्देश दिए गए। पंडरी क्षेत्र में जाम से राहत के लिए खालसा कॉलेज से मोवा तक 4.5 किलोमीटर लंबे पुल और अमलेश्वर से कुम्हारी तक खारुन नदी किनारे सड़क निर्माण पर भी विचार किया गया।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि राजधानीवासियों को ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं से स्थायी राहत दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ठोस और समयबद्ध योजना पर काम कर रही है। लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा और जरूरी मुद्दों को आगामी लोकसभा सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के सामने उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




