यह पूरा मामला दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित सदानी नगर सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड दुर्ग का निवासी है और धमधा नाका दुर्ग में संजय साइकिल स्टोर्स नाम से दुकान चलाता है।
करीब 15 दिन पहले दो लोग उसकी दुकान पर साइकिल देखने के बहाने पहुंचे। सामान्य बातचीत के दौरान उन्होंने मोबाइल नंबर लिया और अपना नाम राजू बताया। इसके बाद वे लगातार संपर्क में बने रहे।
कुछ दिनों बाद आरोपी राजू ने फोन कर पीड़ित को मानसिक रूप से डराना शुरू किया। उसने कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब रहने की वजह कोई ऊपरी बाधा है और पूजा-पाठ व देवी साधना से बीमारी पूरी तरह ठीक की जा सकती है। इलाज के नाम पर खर्च की बात भी कही गई।
16 जनवरी 2026 को आरोपी ने पीड़ित को पावर हाउस फल मार्केट के पास बुलाया। वहां आरोपी के साथ एक महिला भी मौजूद थी। दोनों ने देवी मां को चढ़ावे के नाम पर एक नारियल और 1100 रुपए लिए।
इसके बाद आरोपियों ने कहा कि विधिवत पूजा कराने के लिए मां के पहने हुए सोने के गहने और चार लाख रुपए घर के मंदिर में रखने होंगे, तभी पूजा सफल होगी।
20 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2.30 बजे आरोपियों ने पीड़ित को रेलवे स्टेशन पावर हाउस, भिलाई के पास बुलाया। पीड़ित अपनी कार CG07 BS 0514 से वहां पहुंचा। आरोपियों के कहने पर उसने अपनी मां के चार सोने के कंगन, प्रत्येक करीब 15 ग्राम वजन के, कुल 60 ग्राम, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है, साथ ही 8 लाख 82 हजार 300 रुपए नकद उन्हें सौंप दिए।
आरोपियों ने कहा कि वे शाम को घर आकर पूजा करेंगे, लेकिन न तो वे घर पहुंचे और न ही दोबारा संपर्क किया। मोबाइल फोन बंद मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
इसके बाद पीड़ित ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है।
पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबरों, तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



