भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग)महासमुंद।चलती ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार दोपहर महासमुंद जिले में मोबाइल स्नैचिंग की एक सनसनीखेज घटना में एक यात्री को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए और उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब ट्रेन महासमुंद शहर के बिठौबा टॉकीज के पीछे से गुजर रही थी, उसी समय संतू मांझी अपने मोबाइल फोन पर कुछ देख रहे थे। तभी ट्रेन में मौजूद कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनका मोबाइल छीन लिया।
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने संतू मांझी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। अचानक धक्का लगते ही वे संतुलन खो बैठे और सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। दुर्भाग्यवश उनके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और भारी मात्रा में खून बहने लगा।
घटना को देखते ही आसपास रेलवे ट्रैक के पास मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद राहुल आंवड़े भी तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए डायल 112 को सूचना दी।
पार्षद और स्थानीय नागरिकों की मदद से गंभीर रूप से घायल संतू मांझी को रेलवे ट्रैक से उठाकर डायल 112 वाहन तक पहुंचाया गया। बताया गया कि उनके पैरों से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। वाहन में बिठाते समय वे बेहोश हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही रेलवे ट्रैक और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यात्रियों ने चलती ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रेलवे प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
ट्रेन में सफर करते समय सतर्क रहें और ऐसी घटनाओं से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी एक शेयर किसी और की जान बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




