भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महासमुंद में शिक्षा विभाग की एक बड़ी चूक सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। शासकीय स्कूलों में कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगा है।
दरअसल, 7 जनवरी को आयोजित कक्षा चौथी की अंग्रेजी परीक्षा में पहला वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछा गया था— What is the name of Mona’s dog? इसके चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें a- Bala, b- No one is mentioned, c- Sheru और d- Ram शामिल था।
कुत्ते के नाम से जुड़े सवाल में विकल्प के तौर पर ‘राम’ नाम आने से विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
विरोध के तहत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित होकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां जमकर नारेबाजी की गई और जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने पूरे मामले की जिम्मेदारी प्रिंटिंग प्रेस पर डालते हुए कहा कि यह तकनीकी चूक है। अधिकारियों ने किसी की भावनाएं आहत होने पर खेद भी व्यक्त किया है।
महासमुंद जिले के शासकीय विद्यालयों में इस समय अर्धवार्षिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं और मामले को लेकर जिलेभर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




