भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के लोगों और सैलानियों के लिए मैत्री बाग की सैर अब और भी स्वादिष्ट हो गई है। बीएसपी द्वारा संचालित मैत्री बाग में नया फूड कोर्ट तैयार कर लिया गया है, जहां आज से खाने-पीने की सुविधाएं शुरू हो गई हैं।
यह नया फूड कोर्ट प्रगति मीनार के सामने बनाया गया है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां आने वाले आगंतुकों को चाउमीन, पनीर चिली, पास्ता, सैंडविच जैसी लोकप्रिय खाने की चीजें मिलेंगी। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए छह अलग-अलग फूड काउंटर बनाए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
इतना ही नहीं, मैत्री बाग में मुख्य प्रवेश द्वार के पास और जू प्रवेश द्वार के सामने भी नए फूड और सर्विस काउंटर लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य पर्यटकों की सुविधा बढ़ाना और मैत्री बाग की सैर को और अधिक आनंददायक बनाना है।
बीएसपी प्रबंधन के अनुसार, मैत्री बाग और जवाहर उद्यान मिलकर 187 एकड़ क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिसमें से 147 एकड़ क्षेत्र केवल मैत्री बाग का है। यहां पहले से ही नौकायन सुविधा, मिनी ट्रेन, विस्तृत हरित लॉन जैसी कई आकर्षक सुविधाएं मौजूद हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह उद्यान विविध वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का आवास भी है। यहां शाकाहारी और मांसाहारी वन्य पशुओं की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं, जो इसे खास बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




