एक पत्ता, 300 फायदे! जानिए मोरिंगा (सहजन) क्यों है दुनिया का सबसे ताकतवर सुपरफूड?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में एक ऐसी चीज़ शामिल करना चाहते हैं जो सेहत को अंदर से मजबूत बनाए, तो मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियां आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। मोरिंगा को दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरफूड माना जाता है, जिसे मिरैकल ट्री भी कहा जाता है।

मोरिंगा की पत्तियां Moringa oleifera पेड़ से मिलती हैं। इसके लगभग हर हिस्से में पोषण और औषधीय गुण पाए जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उपयोग इसकी पत्तियों का होता है। खासकर दक्षिण एशियाई खानपान में इन पत्तियों का सेवन आम है। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई लाभकारी प्लांट कंपाउंड्स मौजूद होते हैं।

मोरिंगा पत्तों के फायदे सुपरफूड सहजन हेल्थ बेनिफिट्स

आयुर्वेद के अनुसार, मोरिंगा शरीर के तीनों दोष—वात, पित्त और कफ—को संतुलित करने में मदद करता है। पुराने समय से इसका इस्तेमाल संक्रमण, सूजन, पाचन और नसों से जुड़ी समस्याओं में किया जाता रहा है। आयुर्वेद में बताया गया है कि मोरिंगा के पत्ते करीब 300 से ज्यादा बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं। इसमें मौजूद 92 पोषक तत्व, 46 एंटीऑक्सीडेंट्स और 36 एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मिलकर आंखों, दांतों, हड्डियों, लिवर, दिल और त्वचा को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

World Health Organization (WHO) के अनुसार, मोरिंगा में पोषक तत्वों का घनत्व इतना अधिक है कि यह कुपोषण और उससे जुड़ी बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। वहीं Food and Chemical Toxicology की रिसर्च बताती है कि मोरिंगा के एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को डिटॉक्स करने और उसे डैमेज से बचाने में मदद करते हैं।

मोरिंगा की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक मानी जाती हैं। इनमें मौजूद तत्व इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाते हैं और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। Journal of Food Science and Technology में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, मोरिंगा के पत्ते ब्लड शुगर को लगभग 29 प्रतिशत तक कम करने में सहायक हो सकते हैं।

दिमाग की सेहत के लिए भी मोरिंगा फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं, जिससे याददाश्त, एकाग्रता और संज्ञानात्मक क्षमता बनी रहती है। संतुलित आहार के साथ इसका सेवन मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है।

मोरिंगा की पत्तियों में मौजूद प्लांट कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल की सेहत बेहतर होती है, ब्लड फ्लो सुधरता है और हृदय रोगों का खतरा घट सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मोरिंगा की अहम भूमिका है। इसमें विटामिन A, C और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

लंबे समय तक बनी रहने वाली सूजन कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। मोरिंगा की पत्तियों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से राहत दिलाने में सहायक होते हैं।

इसके अलावा मोरिंगा कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होती है, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाती है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी माइक्रोबियल गुण पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

मोरिंगा की पत्तियों को संतुलित आहार के हिस्से के रूप में सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। किसी विशेष बीमारी या दवा के साथ उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर :यह स्टोरी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी बदलाव या डाइट में परिवर्तन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J