मामला राजनांदगांव से जुड़ा है, जहां रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मुंबई–हावड़ा मेल एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कुल मात्रा 60 किलो 750 ग्राम बताई गई है।
आरपीएफ के अनुसार, नागपुर के पास सघन जांच के दौरान टीम को ट्रेन से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने कोच संख्या ए-1 में जांच शुरू की।
जांच के दौरान सीट के नीचे रखे गए छह बैग संदिग्ध पाए गए। जब इन बैगों की तलाशी ली गई, तो उनके भीतर गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में इन बैगों के मालिक चंदेश्वर पासवान और बिक्की कुमार होना सामने आया।
आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



