छत्तीसगढ़ में 11 साल की बच्ची से रे%प- म-र्डर से सनसनी! घर में सल्फी लेने आने वाले युवक ने की इंसानियत शर्मसार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने 11 साल की बच्ची के साथ दु%ष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से ह-त्या कर दी। युवती की लाश गांव के खेत में फटे कपड़ों की हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम आरोपी युवक संजू कुमेटी (22 वर्ष) बच्ची को अपने साथ खेत की ओर ले गया। वहां उसने दु%ष्कर्म किया। इसके बाद लड़की द्वारा किसी को घटना बताने के डर से खेत में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर उसकी ह-त्या कर दी।

Narayanpur Rape Murder Case Field Dead Body Investigation

हत्या के बाद आरोपी ने शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया। लड़की 31 दिसंबर से ही घर से लापता थी। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चार दिन बाद, 4 जनवरी को गांव वालों ने खेत में लड़की की लाश देखी और इसकी सूचना परिजनों को दी।

शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ दु%ष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका आरोपी संजू कुमेटी के संपर्क में थी। मृतका के परिजन सल्फी बेचने का काम करते थे और आरोपी अक्सर सल्फी लेने उनके घर आया करता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। लड़की को आखिरी बार भी उसी युवक के साथ देखा गया था।

शक के आधार पर पुलिस ने 5 जनवरी को संजू कुमेटी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने दुष्कर्म और हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वार कर लड़की की जान ली।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नारायणपुर पुलिस ने इस पूरे मामले का प्रेस नोट जारी कर खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दु%ष्कर्म और ह-त्या के इस मामले में आगे की जांच लगातार जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J