नितिन नबीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध चयन; 46 साल पुरानी पार्टी को मिला 12वां अध्यक्ष,आधिकारिक ऐलान आज!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को निर्विरोध भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। 45 वर्ष की उम्र में नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं, जो पार्टी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।

सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जो 49 साल की उम्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। मंगलवार को नितिन नबीन के अध्यक्ष चुने जाने का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

Nitin Nabin BJP National President Election Image

आधिकारिक घोषणा से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए। सूत्रों के मुताबिक, वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित देशभर के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने पर उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सही व्यक्ति की पहचान है। उन्होंने कहा, “हीरे की परख जौहरी को ही होती है। पार्टी ने हीरा चुन लिया है। नितिन ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की है और आज उन्हें उसका फल मिला है।”

भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि 36 में से 30 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरे होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रक्रिया शुरू की गई, जो जरूरी 50 प्रतिशत आंकड़े से अधिक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें 36 सेट अलग-अलग राज्यों से आए, जिनमें हर सेट पर 20 नेताओं के हस्ताक्षर थे। एक अलग नामांकन सेट भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों की ओर से प्रस्तावित किया गया, जिस पर प्रधानमंत्री सहित 37 सांसदों के हस्ताक्षर थे।

भाजपा के इतिहास में अब तक 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी तीन बार इस पद पर रहे, जबकि राजनाथ सिंह ने दो बार यह जिम्मेदारी संभाली। अब नितिन नबीन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

पिछले छह महीनों में भाजपा में तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। जुलाई में हेमंत खंडेलवाल को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। दिसंबर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जहां उनके अलावा कोई नामांकन नहीं आया। वहीं जनवरी में झारखंड में आदित्य साहू को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J