ओडिसा-भिलाई बाइक चोरी का इंटरस्टेट रैकेट बेनकाब, झाड़ियों में छिपाकर बेचते थे चोरी की गाड़ियां..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने वाहन चोरी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की चार चोरी की मोटर सायकल बरामद की गई हैं, जिससे इलाके में सक्रिय ओडिसा-भिलाई बाइक चोरी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।

यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। इस कार्रवाई के जरिए भिलाई नगर, नेवई और ओडिसा से जुड़े कुल चार वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिसा से बाइक चोरी कर भिलाई में बेचते थे, जबकि भिलाई से चोरी की गई मोटर सायकल ओडिसा में खपाई जाती थी।

मामले की शुरुआत 13 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब पीड़ित अजय सिंह ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपनी बाइक से रूआबांधा साप्ताहिक शनिचरी बाजार सब्जी खरीदने गया था और गाड़ी शासकीय अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। बाजार से लौटने पर उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बनवाली कोलथिया नामक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। आरोपी पहले सेक्टर-10 भिलाई में एक सीमेंट दुकान में काम करता था और वर्तमान में रिसाली क्षेत्र के मैत्री कुंज में नवनिर्मित मकानों में चौकीदारी कर रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपने साथियों प्रदीप बाग उर्फ राजू और दिलीप के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप बाग उर्फ राजू को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की गई मोटर सायकलों को सिविक सेंटर के पास झाड़ियों में और सेक्टर-06 स्थित एलआईसी कार्यालय के पास एक खंडहर में छिपाकर रखते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की बाइक बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी से थाना भिलाई नगर के एक, थाना नेवई के एक और ओडिसा के दो वाहन चोरी मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J