भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : क्या आप भी बैठे-बैठे पैर हिलाते रहते हैं?
अगर हां, तो यह आदत सिर्फ व्यवहार से नहीं, बल्कि आपकी कुंडली और ग्रहों से भी जुड़ी मानी जाती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार पैरों से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी आदतें जीवन की दिशा बदल सकती हैं।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, पैरों की स्थिति, सफाई और चलने का तरीका सीधे ग्रहों के प्रभाव से जुड़ा होता है। कई बार हम इन्हें मामूली आदत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आदतें आगे चलकर तरक्की में रुकावट बन सकती हैं।
पैर घसीटकर चलने की आदत
कुछ लोग चलते समय पैर घसीटते हैं, जिससे जमीन पर आवाज होती है। ज्योतिष के अनुसार यह आदत राहु को कमजोर करती है। ऐसे लोगों को जीवन में अचानक परेशानियों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। साथ ही शनि देव भी नाराज होते हैं, जिससे करियर में रुकावटें आने लगती हैं।
बैठे-बैठे पैर हिलाना
पैर हिलाने की आदत आम लगती है, लेकिन इसे मन की अशांति और चंचलता का संकेत माना गया है। इससे कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, जो सुख और मानसिक शांति का कारक है। मान्यता है कि बिना कारण पैर हिलाने से धन हानि और एकाग्रता की कमी होती है।
गंदे पैर और फटी एड़ियां
वास्तु के अनुसार, पैरों की साफ-सफाई का सीधा संबंध शुक्र और बुध ग्रह से होता है। जिनके पैर गंदे रहते हैं या एड़ियां फटी रहती हैं, उनके घर से लक्ष्मी जी दूर हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं।
बाहर से आकर बिना पैर धोए सोना
बाहर से आने के बाद पैर न धोना राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को बढ़ाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं, नींद बाधित होती है और घर की सकारात्मक ऊर्जा भी प्रभावित होती है।
घर में नंगे पैर न चलना
शास्त्रों में कहा गया है कि घर के भीतर नंगे पैर चलने से पृथ्वी की सकारात्मक ऊर्जा शरीर में प्रवेश करती है। लेकिन जो लोग घर में भी हमेशा जूते-चप्पल पहनकर रहते हैं, उनका राहु ग्रह उत्तेजित हो जाता है, जिससे बेवजह के झगड़े और कानूनी विवाद बढ़ सकते हैं।
ऐसी ही धार्मिक और स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं,ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है.भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है|
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




