भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नए साल की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
यह मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। आरोपी पति सेतु चौहान (34 वर्ष) को अपनी पत्नी पर दूसरे युवक से अफेयर होने का शक था। इसी बात को लेकर 1 जनवरी 2026 की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो कुछ ही देर में जानलेवा हमले में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, पुसौर के नवापारा निवासी सेतु चौहान अपनी पत्नी निशा चौहान (30 वर्ष) और दो बच्चों के साथ चमड़ा गोदाम इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे।
1 जनवरी की रात भी इसी मुद्दे पर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद रात करीब 8 बजे सेतु अपनी पत्नी को सांगीतराई से बनसिया रोड की ओर ले गया। वहां उसने लोहे के कत्ते, जिसे बकरा-मुर्गा काटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, से निशा की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया।
हमले में निशा खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी और वहीं उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सेतु सीधे जूटमिल थाना पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। बताया गया कि आरोपी को जेल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ पत्नी के अफेयर का संदेह था, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत आहेर ने बताया कि यह घटना रात की है और आरोपी ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की हत्या की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




