रायपुर में भाई की हत्या का मामला: करोड़पति बिजनेसमैन दोषी करार, मां का बयान और वीडियो कॉल बने निर्णायक सबूत, मिली उम्रकैद की सजा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में दो साल पहले हुई एक दर्दनाक हत्या के मामले में आखिरकार न्याय का फैसला सामने आ गया है। विधानसभा थाना क्षेत्र की सफायर ग्रीन फेज-2 कॉलोनी में 25 फरवरी 2024 की रात अपने ही छोटे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने दोषी करार दिया है।

घटना की रात बड़े भाई पीयूष झा ने अपने छोटे भाई पराग झा के सिर में गोली मारकर उसकी जान ले ली थी। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध मिश्रा की अदालत ने आरोपी पीयूष झा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शासन की ओर से इस प्रकरण में पैरवी अपर लोक अभियोजक बसंत गोड ने की।

रायपुर भाई हत्या मामले में कोर्ट का फैसला

पुलिस के अनुसार, पीयूष और पराग दोनों मिलकर ड्रोन बनाने की कंपनी चला रहे थे। हत्या की रात घर में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, झगड़े के दौरान छोटे भाई पराग ने बड़े भाई पर हाथ उठाया। इसी बीच गुस्से और शराब के नशे में पीयूष ने अलमारी में रखी पिस्टल निकाली और तीन राउंड फायर कर दिए, जिसमें से एक गोली सीधे पराग के सिर में लगी।

गोली लगते ही पराग मौके पर गिर पड़ा और फर्श पर खून फैल गया। इसके बाद पीयूष ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी। शुरुआत में मां को यह मजाक लगा, लेकिन जब स्थिति की गंभीरता समझ आई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की और मोबाइल नंबर ट्रैक कर डीडीनगर क्षेत्र से पीयूष झा को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से पिस्टल और गोलियां भी जब्त की गईं।

थाने में पूछताछ के दौरान पीयूष झा ने बताया कि वह शराब पीकर घर लौटा था। पराग के तानों और हाथ उठाने से विवाद बढ़ा और गुस्से में उसने फायर कर दिया। गोली चलने के बाद उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने मां को कॉल कर पूरी घटना बताई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उस रात पिस्टल और मोबाइल लेकर कार से भागने की कोशिश भी कर रहा था।

अदालत में मां का बयान और वीडियो कॉल इस मामले में सबसे अहम सबूत बने। सभी गवाहों और साक्ष्यों की गहन जांच के बाद न्यायालय ने पीयूष झा को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

बताया गया कि पीयूष झा एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर है। उसने प्राइवेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और एक स्टार्टअप शुरू किया था, जो 45 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी से बढ़कर दो साल में 3.50 करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंच गया। व्यक्तिगत जीवन में वह शराब का आदी था और उसकी सगाई टूट चुकी थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था। हत्या की रात पारिवारिक विवाद और शराब के नशे ने इस खौफनाक वारदात को जन्म दिया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J