भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी के मकान को अवैध बताते हुए नगर निगम ने उसे तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे पूरे शहर में हलचल मच गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) के खिलाफ पहले ही पुलिस कार्रवाई हो चुकी है। अब नगर निगम ने आरोपी के मकान को नियमों के खिलाफ निर्मित बताते हुए नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रायपुर की मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर जारी किया गया है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का मकान तय नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में निगम द्वारा मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि अब्दुल अंसारी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द से कराहती हुई जमीन पर लेटी मिली। जब उसकी चाची उसे नहलाने ले गई और दर्द का कारण पूछा, तब बच्ची ने पूरी आपबीती बता दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
बच्ची ने अपने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद उसे धमकाता था कि अगर किसी को बताया तो मार देगा। इसी डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का वीडियो भी सामने आया है।
NCRB के आंकड़े बढ़ती चिंता की ओर इशारा करते हैं
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में बच्चियों से रेप के मामलों में डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। सरल शब्दों में कहें तो बीते पांच साल में यह प्रतिशत करीब 50 फीसदी तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




