भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि आग कार्यालय के स्टोर रूम से शुरू हुई, जहां बड़ी मात्रा में कागजात और पुरानी फाइलें रखी थीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार पूरे भवन में फैल गया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा के लिहाज से पूरे कार्यालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन विभागीय स्तर पर नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।
इस अग्निकांड में शिक्षा विभाग के कई महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज जलकर राख हो गए। स्टोर रूम में रखे मध्यान्ह भोजन योजना, अनुकंपा नियुक्ति, स्कूलों की मान्यता और विभिन्न स्कूलों से जुड़ी शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड पूरी तरह नष्ट हो गए। इसके अलावा विभागीय जांच और प्रशासनिक कार्यवाहियों से जुड़ी कई फाइलें भी आग की चपेट में आ गईं।
दस्तावेजों के जलने से आने वाले समय में कई मामलों की जांच और विभागीय प्रक्रियाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




