राज्य सरकार ने बड़े प्रशासनिक फैसले के तहत रायपुर को उसका पहला पुलिस कमिश्नर दे दिया है।
गुरुवार देर रात जारी आदेश में बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर और ग्रामीण एसपी की नियुक्ति
सरकार ने 2009 बैच के आईपीएस अमित तुकाराम कांबले को रायपुर का अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बनाया है। वहीं रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी स्तर पर तबादले
रायपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह का तबादला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहक्षेत्र जशपुर किया गया है। वहीं जशपुर के एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ भेजा गया है।
आईजी और एसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल
जारी आदेश के अनुसार दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज भेजा गया है।
अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव से दुर्ग रेंज,
बालाजी राव सोमावार को पुलिस मुख्यालय से राजनांदगांव रेंज,
और रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल को रेल एसपी बनाया गया है।
रायपुर कमिश्नरी में डीसीपी की पदस्थापना
उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य),
संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम),
मयंक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर),
विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल)
और स्मृतिक बघेरा, राजनांदगांव को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) रायपुर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कुल 24 अधिकारियों की कमिश्नरी में पदस्थापना की गई है।
रायपुर में रह चुके हैं संजीव शुक्ला
संजीव शुक्ला पहले भी रायपुर में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। स्थानीय प्रशासनिक अनुभव और मजबूत नेटवर्क के लिए वे जाने जाते हैं। जनवरी 2027 में सेवानिवृत्ति के चलते उन्हें लगभग 11 माह का कार्यकाल मिलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



