रायपुर: बार में बॉयफ्रेंड के GF से मारपीट कर मौत के घाट उतारने मामले में सामने आई सच्चाई!इस वजह ने छीन ली युवती की जिंदगी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर,आधी रात मोबाइल बिजी रहने की बात ने एक रिश्ते को मौत तक पहुंचा दिया। आमापारा स्थित मेट्रो बार में पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे 24 दिन बाद इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, गीता नगर निवासी वेदिका सागर उर्फ सुदामा (26) का टी सुनील राव उर्फ शानू (28) से प्रेम संबंध था। 21 दिसंबर की रात दोनों आमापारा स्थित मेट्रो बार पार्टी करने पहुंचे थे। यहां दोनों ने शराब पी, इसी दौरान सुनील इस बात पर नाराज हो गया कि आधी रात में भी वेदिका का मोबाइल बिजी रहता है।

बार पार्टी बना मौत का कारण: GF का मोबाइल बिजी मिलने से भड़का विवाद, सिर पर बोतल मारने से 24 दिन बाद युवती की मौत

इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील ने बार के भीतर ही वेदिका के बाल खींचकर उसे जमीन पर घसीटा। इसके बाद उसने बीयर की बोतल वेदिका के सिर पर फोड़ दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने गिलास से भी सिर पर हमला किया, जिससे वेदिका के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद वेदिका लहूलुहान होकर बेसुध गिर पड़ी। बार में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी खुद वेदिका को अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंचा। बताया गया कि वह रातभर अस्पताल में रहा, फिर वहां से फरार हो गया।

दो दिन बाद पुलिस ने मामले में सामान्य मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज कर सुनील को गिरफ्तार किया। इलाज के दौरान 12 जनवरी की देर रात वेदिका की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने आजाद चौक थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया, क्योंकि शुरुआत में हत्या के प्रयास की धारा नहीं जोड़ी गई थी। अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी में है।

युवती की मौत के बाद बार के भीतर हुई पूरी मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपी ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J