रायपुर में 50 लाख नकद के साथ कार से चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल,4 सटोरिए पुलिस के हत्थे चढ़े..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 50 लाख से ज्यादा नकदी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।

मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंधु भवन पार्किंग के पास कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार में चारों आरोपी मौजूद थे और बैटिंग साइट्स के जरिए सट्टा खिलाया जा रहा था।

Raipur Online Satta Case 50 Lakh Cash Seized Police Action

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स में सट्टा खेलने के लिए मास्टर आईडी और यूजर आईडी उपलब्ध कराते थे। जिन ग्राहकों को ये सट्टा खिलाते थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने सटोरियों से जुड़े बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपये को होल्ड करवा दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रितेश गोविंदानी (32) खम्हारडीह, मोहम्मद अख्तर (32) मौदहापारा, विक्रम राजकोरी (32) डी.डी. नगर और सागर पिंजानी (30) पुरानी बस्ती रायपुर के निवासी शामिल हैं।

आरोपी Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com जैसी साइट्स के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की गई, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद पूरा मामला उजागर हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 लाख 35 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और केलकुलेटर जब्त किया है। जब्त किए गए कैश और सामान की कुल कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

गंज थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 06/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बीएनएस और 66(सी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा और सीनियर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J