रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ ‘स्वस्थ वेटिंग लाउंज’, अब ट्रेन का इंतजार बनेगा हेल्दी और सुकूनभरा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेन का इंतजार सिर्फ समय काटने तक सीमित नहीं रहेगा। यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने स्टेशन पर पहली बार ‘स्वस्थ वेटिंग लाउंज’ की शुरुआत की है। यह पहल यात्रियों को आराम के साथ सेहत का भी लाभ देने की दिशा में एक नया कदम मानी जा रही है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह आधुनिक सुविधा भारतीय रेलवे की NINFRIS (New, Innovative Non-Fare Revenue Ideas Scheme) योजना के तहत विकसित की गई है। वेटिंग लाउंज का शुभारंभ रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और रायपुर से उज्जैन यात्रा कर रहीं ओजस्वी एवं आरुषि के हाथों किया गया। अधिकारियों ने इसे यात्रियों के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण पहल बताया।

Raipur Railway Station Swasth Waiting Lounge Healthy Travel Image

ट्रेन के इंतजार में मिलेगा आराम और स्वास्थ्य लाभ
स्वस्थ वेटिंग लाउंज में यात्रियों को अब सिर्फ बैठने की जगह ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं भी एक ही स्थान पर मिलेंगी। यहां योग और मेडिटेशन के लिए शांत वातावरण, मिनी फिटनेस कॉर्नर, लाइट एक्सरसाइज उपकरण, आरामदायक सोफा और प्रीमियम रीक्लाइनर मसाज चेयर की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही लाउंज में वजन और ब्लड प्रेशर की सामान्य जांच, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बाथरूम और टॉयलेट, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग सुविधा, लाइव ट्रेन इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और फ्री हाई-स्पीड वाई-फाई भी उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर शुल्क के आधार पर एंबुलेंस सुविधा भी दी जाएगी।

मिलेट्स आधारित हेल्दी फूड की व्यवस्था
लाउंज में यात्रियों को मिलने वाला रिफ्रेशमेंट पूरी तरह स्वास्थ्यवर्धक और मिलेट्स आधारित होगा। यहां उपलब्ध खाने-पीने की चीजें रेलवे द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार होंगी और सभी एफएसएसएआई मानकों का पालन किया जाएगा।

जानिए सुविधाओं का शुल्क
रेलवे प्रशासन ने वेटिंग लाउंज के उपयोग के लिए न्यूनतम शुल्क तय किया है।
– लाउंज प्रवेश: 1 घंटे के लिए ₹30, 2 घंटे के लिए ₹60, 4 घंटे के लिए ₹80
– योग एवं ध्यान क्षेत्र: ₹50 प्रति 30 मिनट
– फिटनेस कॉर्नर: ₹50 प्रति 30 मिनट

यात्रियों का बचेगा समय और ऊर्जा
अधिकारियों का कहना है कि एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलने से यात्रियों का समय बचेगा और ट्रेन का इंतजार अधिक आरामदायक बनेगा। शांत माहौल और आरामदायक बैठने की व्यवस्था से यात्रियों को मानसिक शांति मिलेगी और वे अपने गंतव्य तक तरोताजा महसूस करेंगे।

अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस मौके पर रायपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.पी. काशीपथी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J