भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को लेकर रायपुर में ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सेना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर एक ऐसे कीर्तिमान का साक्षी बनने जा रही है, जिसमें लाखों युवा एक स्वर में राष्ट्रभक्ति का उद्घोष करेंगे।
15 जनवरी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 3000 स्कूल और कॉलेजों के करीब 5 लाख विद्यार्थी, विधायक, पार्षद और पंच-सरपंचों के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान करेंगे। इस आयोजन का मुख्य कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में होगा, जहां लगभग 20 हजार युवा एक साथ वंदे मातरम् का गान करेंगे।
इसी अवसर पर डाक परिमंडल द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आधारित पिक्चर पोस्टकार्ड भी जारी किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।
इस संबंध में 13 जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। मंगलवार रात 8 बजे नगर निगम, जिला पंचायत के पदाधिकारी, जोन अध्यक्ष और पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। वहीं इससे पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल दोपहर 3 बजे मौलश्री विहार स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य और पंच-सरपंच अपने-अपने नजदीकी स्कूल और कॉलेजों के कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के योगदान और उसकी महत्ता पर वाचन भी किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सम्पूर्ण गान किया जाएगा। सुभाष स्टेडियम में आयोजित आयोजन के दौरान विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन कार्यक्रमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफल तैयारी के लिए एनएसएस, एनसीसी, स्कूल शिक्षा विभाग, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, आयुष विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अपने-अपने स्कूल और कॉलेजों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




