छग : डेंटल कॉलेज में सनसनी! थाली में निकला मरा मेंढक! कॉलेज मेस में ऐसा खाना देख भड़के छात्र, मचा हंगामा!फूड सेफ्टी टीम की रेड..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग)राजनांदगांव के डेंटल कॉलेज की मेस में छात्रों की सेहत के साथ खिलवाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेस में परोसी गई सब्जी में मरा हुआ मेंढक मिलने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया।

छात्रों के मुताबिक यह घटना बीती रात भोजन के दौरान सामने आई। जैसे ही सब्जी परोसी गई, प्लेट में मरा मेंढक दिखाई दिया। इस पर छात्रों ने तत्काल भोजन का बहिष्कार कर दिया और मेस प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने मौके पर ही वीडियो और फोटो बनाए, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

डेंटल कॉलेज मेस मरा मेंढक खाने में लापरवाही जांच

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रों का कहना है कि मेस की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना ने मेस प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग की टीम कॉलेज परिसर पहुंची और मेस की गहन जांच की। जांच के दौरान किचन, स्टोर रूम और उपयोग में ली जा रही खाद्य सामग्री की बारीकी से पड़ताल की गई। निरीक्षण में कई एक्सपायरी डेट के मसाले, जीरा, मिर्च पाउडर सहित अन्य खाद्य पदार्थ पाए गए।

इसके अलावा जांच में कुछ प्रतिबंधित सामग्री और बिना FSSAI प्रमाणन वाला सामान भी मिला, जिसे फूड सेफ्टी टीम ने जब्त कर सैंपल के तौर पर सुरक्षित रखा। अधिकारियों ने मेस संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मेस प्रबंधन के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कॉलेज प्रबंधन को मेस संचालन पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। छात्रों ने मेस ठेकेदार को तत्काल बदलने, भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फूड सेफ्टी विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सेहत से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J