छग: जिला कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, जज की ऑफिशियल मेल पर आया ई-मेल, परिसर खाली, बम स्क्वायड अलर्ट..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला कोर्ट को बम (RDX) से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा यह ई-मेल जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया।

ई-मेल मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सभी जजों, वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और वहां मौजूद आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Rajnandgaon District Court Bomb Threat RDX Alert

कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे जीई रोड पर भीड़ की स्थिति बन गई।

इसी बीच एहतियातन रायपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भी बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों को तैनात किया गया। कोर्ट की हर मंजिल की जांच की जा रही है और परिसर में मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पूरे सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया है।

धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDDS) और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। शुरुआती जांच में अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह कड़ा कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धमकी भरे मेल में न्यायालय परिसर को RDX से उड़ाने की बात कही गई थी। यह ई-मेल गुरुवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर भेजा गया, जिसमें दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक का समय दिया गया था। मेल इंटरनेशनल नंबर और VPN के जरिए भेजा गया है, जिससे भेजने वाले की पहचान छुपाने की कोशिश की गई।

पुलिस और साइबर टीम मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। इसी तरह की धमकी मध्य प्रदेश के रीवा न्यायालय को भी मिली है, जिससे किसी बड़े साइबर नेटवर्क या संगठित साजिश की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J