भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गणतंत्र दिवस समारोह से पहले देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। 26 जनवरी से पहले संभावित आतंकी खतरे को लेकर दिल्ली समेत कई राज्यों में चौकसी बढ़ा दी गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और कट्टरवाद के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा इनपुट साझा किया है। इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकवादी संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी समूह देश के प्रमुख शहरों, खासकर दिल्ली, को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंटेलिजेंस अलर्ट में यह भी सामने आया है कि कुछ गैंगस्टर विदेश से सक्रिय खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलर्स के लिए फुट सोल्जर के तौर पर काम कर रहे हैं। आरोप है कि ये हैंडलर्स अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने और देश की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर करने के लिए आपराधिक नेटवर्क का सहारा ले रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ये गैंगस्टर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं और धीरे-धीरे खालिस्तानी आतंकवादी तत्वों से अपने संबंध मजबूत कर रहे हैं।
26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड से पहले उत्तरी जिला पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल की एक श्रृंखला आयोजित की। इन अभ्यासों का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों की तैयारी और प्रतिक्रिया समय की जांच करना रहा।
जनवरी 2026 के पहले पखवाड़े में उत्तरी दिल्ली के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ऐतिहासिक स्थलों, प्रमुख बाजारों और परिवहन केंद्रों पर चार मॉक ड्रिल की गईं। इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।
सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों में लाल किला, ISBT कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, सदर बाजार और कई मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन अभ्यासों का मकसद आतंकवाद विरोधी तैयारियों को मजबूत करना और किसी भी संभावित घटना के दौरान जनता और एजेंसियों को सतर्क रखना था।
वहीं गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर कम से कम 30 झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की उपलब्धियों को दर्शाएंगी, जिन्हें ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत’ विषयों के तहत प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




