भिलाई में गणतंत्र दिवस पर बवाल: स्टंटबाजी से भाजयुमो कार्यकर्ताओं की झड़प, थाने तक पहुंचा मामला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : णतंत्र दिवस के मौके पर भिलाई में निकाली जाने वाली रैली उस वक्त विवाद में बदल गई, जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कुछ स्टंटबाज युवकों ने माहौल बिगाड़ दिया। सेक्टर-6 स्थित लाल मैदान में देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस पर बाइक रैली और हेलमेट वितरण कार्यक्रम के लिए लाल मैदान में एकत्रित हो रहे थे। सड़क सुरक्षा माह के तहत रैली की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचकर बाइक से स्टंट करने लगे।

स्टंटबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही स्टंटबाज वहां से निकल गए, लेकिन इसी दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें एक कार्यकर्ता को चोट आई है।

घटना के बाद पुलिस कुछ युवकों को लेकर भिलाई नगर थाने पहुंची। इसके बाद भाजयुमो के करीब 100 कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और थाने के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। हालात की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर सीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

शुरुआत में आशंका जताई गई कि मारपीट करने वाला व्यक्ति पुलिसकर्मी है, लेकिन पहचान होने के बाद स्पष्ट हुआ कि वह पुलिस से संबंधित नहीं था। इसके बाद भाजयुमो की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने बताया कि रैली की तैयारी के दौरान कुछ स्टंटबाज कार्यक्रम में शामिल हो गए थे। पुलिस ने सभी को समझाया, लेकिन गलतफहमी के चलते विवाद की स्थिति बन गई, जिसे बाद में स्पष्ट कर लिया गया।

वहीं, भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 26 जनवरी को हर साल स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने पहले से छह स्थानों पर टीम तैनात की थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति रैली निकालने पर रोक और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता की जानकारी दी। समझाइश के दौरान कुछ देर के लिए अप्रिय स्थिति बनी, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J