दुर्ग–भिलाई में रिपब्लिक डे पर सख्ती, क्रिकेट ग्राउंड और धान खरीदी केंद्र के पास शराब बेचते 7 दबोचे गए, 352 पौवा जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गणतंत्र दिवस के दिन दुर्ग जिले में अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। कुम्हारी, पुरानी भिलाई और ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर महिला समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 352 पौवा अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार 600 रुपये बताई गई है। सभी मामलों में शराब जब्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

गणतंत्र दिवस पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: महिला समेत 7 गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त

पुलिस को 26 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम लिमतारा में क्रिकेट मैदान के पास स्थित सुलभ शौचालय और निरंजन आश्रम के आसपास अवैध शराब की बिक्री हो रही है। वहीं थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर और बजरंग पारा इलाके में भी कुछ लोग शराब बेचते हुए ग्राहकों की तलाश में घूम रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों ने तत्काल मौके पर दबिश दी। इस दौरान ग्राम लिमतारा निवासी रंजीत शिवारे (38) के पास से 30 पाव शोले देसी मसाला शराब और गंगाप्रसाद सिवारे (36) के कब्जे से 32 पाव शोले देसी मसाला शराब बरामद की गई।

इसी तरह धान खरीदी केंद्र के पास से चंद्रहास (24) और मीना सिवारे (30), दोनों निवासी लिमतारा, के पास से 61 पाव देसी मसाला शराब जब्त की गई।

भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर से दिनेश पाल उर्फ दीनू और रामप्रकाश चौबे के पास से 142 नग देशी पौवा और 48 नग गोवा शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 19 हजार 400 रुपये आंकी गई है। वहीं बजरंग पारा क्षेत्र से ममता भारती (36) को भी अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान एक साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J