भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग,सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर दुर्ग में सख्ती देखने को मिली। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर स्कूल बसों की गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रविवार 18 जनवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, सेक्टर-06 भिलाई में स्कूल बस जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार दूसरे चरण में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 6 शैक्षणिक संस्थानों की 49 स्कूल बसों को जांच के दायरे में लिया गया।
जांच के दौरान 10 स्कूल बसों में अलग-अलग प्रकार की खामियां पाई गईं। इन कमियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 3,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक खामियां दूर नहीं होंगी, बसों का संचालन नहीं किया जाए।
शिविर में सबसे पहले बसों का पंजीयन किया गया। इसके बाद परिवहन विभाग ने दस्तावेजों की गहन जांच की, जिसमें रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस शामिल रहे।
दस्तावेज जांच के बाद बसों की मैकेनिकल फिटनेस देखी गई। हेडलाइट, ब्रेक लाइट, पार्किंग लाइट, इंडिकेटर, बैक लाइट, मीटर, स्टीयरिंग, टायर, क्लच, एक्सीलेटर, सीट, हॉर्न, वाइपर और आगे-पीछे रिफ्लेक्टर की स्थिति की जांच की गई।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के तय मानकों के अनुसार जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, प्रेशर हॉर्न, आपातकालीन खिड़की, स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर, चालक का मोबाइल नंबर, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और बस के आगे-पीछे “स्कूल बस” लिखे होने की भी पड़ताल की गई।
जांच के बाद चालक और परिचालकों के स्वास्थ्य की भी जांच हुई। आंखों की जांच में 5 चालकों में समस्या पाई गई, जिन्हें चश्मा लगाने या नंबर बढ़वाने की सलाह दी गई।
यातायात पुलिस ने साफ कहा है कि जो स्कूल बसें शिविर में जांच के लिए नहीं आईं, उन्हें सड़क पर चलते समय रोककर जांच की जाएगी। दुर्ग पुलिस और परिवहन विभाग ने दोहराया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




