छग: सत्संग के दौरान सनसनीखेज हमला, बुजुर्ग महिलाओं पर युवक ने डंडे से किया वार, CCTV में कैद हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सक्ती।रविवार को सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सत्संग में लीन बुजुर्ग महिलाओं पर एक युवक ने अचानक डंडे से हमला कर दिया। शांत माहौल में हुए इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, कुछ बुजुर्ग महिलाएं एक कमरे में बैठकर सत्संग कर रही थीं। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी विवाद या चेतावनी के महिलाओं पर डंडे से वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई।

Sakti Satsang Women Attack CCTV Image

हमले के दौरान महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। इस घटना में तीन बुजुर्ग महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

विडियो देखे-

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J