चिता की राख ने खोला मौत राज! महिला की चिता की राख से निकला सर्जिकल औजार,नसबंदी के बाद महिला की हुई थी मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से सामने आया एक मामला स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नसबंदी ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई और अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख से सर्जिकल औजार मिलने का दावा किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह घटना सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र की है। ग्राम सिंहपुर निवासी नवल सिंह बारेला ने बताया कि 12 जनवरी की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी शिवानी को नसबंदी ऑपरेशन के लिए सिविल अस्पताल भैरुंदा में भर्ती कराया था। दोपहर करीब तीन बजे डॉ. रुकमणी गुलहारिया ने ऑपरेशन किया।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसी रात करीब 10 बजे अस्पताल प्रबंधन ने यह कहकर महिला को घर भेज दिया कि अन्य सभी मरीज जा चुके हैं। घर पहुंचते ही शिवानी की हालत बिगड़ने लगी और तेज रक्तस्राव शुरू हो गया।

स्थिति गंभीर होने पर 13 जनवरी को महिला को दोबारा सिविल अस्पताल भैरुंदा लाया गया, जहां से हालत नाजुक बताकर उसे जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया गया। वहां भी सुधार न होने पर 14 जनवरी को भोपाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

भोपाल में इलाज के दौरान महिला को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि नसबंदी ऑपरेशन के दौरान आंत कट गई थी, जिससे संक्रमण फैल गया और शरीर में जहर फैलने की स्थिति बन गई। इलाज के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।

महिला की मौत के बाद गुस्साए स्वजन शव को लेकर सिविल अस्पताल भैरुंदा पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई और अगले दिन अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों का दावा है कि अंत्येष्टि के बाद अस्थि संचय के दौरान चिता की राख से कैंची जैसी चिमटी (फोरसेप्स) मिली। पति नवल सिंह का आरोप है कि यही औजार ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दिया गया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने डॉ. रुकमणी गुलहारिया का स्थानांतरण कर दिया है। सिविल अस्पताल भैरुंदा के प्रभारी बीएमओ डॉ. प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि नसबंदी ऑपरेशन दूरबीन पद्धति से किया गया था, जिसमें सामान्य तौर पर ऐसे उपकरण का उपयोग नहीं होता। पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J