30 जनवरी: सुबह 11 बजे छग सहित पूरे देश में थमेगी रफ्तार, 2 मिनट के मौन और सायरन से शहीद दिवस पर अमर शहीदों को नमन..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करने का दिन फिर आ गया है। 30 जनवरी को पूरे देश में ‘शहीद दिवस’ मनाया जाएगा, जहां हर नागरिक दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देगा।

रायपुर से जारी जानकारी के अनुसार, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन करें।

Shaheed Diwas 2026 – 2 Minute Silence Tribute

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर कल सुबह ठीक 11 बजे देशभर में एक साथ दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और शिक्षण संस्थानों में कामकाज रोक दिया जाएगा, ताकि पूरे सम्मान के साथ शहीदों को याद किया जा सके।

मौन की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए सायरन बजाने की व्यवस्था भी की गई है। सुबह 10:59 से 11:00 बजे तक पहला सायरन बजेगा, जो मौन शुरू होने का संकेत होगा। इसके बाद 11:00 से 11:02 बजे तक पूरा देश शांत रहकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देगा। मौन समाप्त होने पर 11:02 से 11:03 बजे तक दूसरा सायरन बजेगा, जिसके बाद सामान्य कामकाज फिर से शुरू किया जा सकेगा।

राज्य सरकार ने विशेष अपील करते हुए कहा है कि जैसे ही सायरन सुनाई दे, लोग जहां भी हों—सड़क पर, कार्यालय में या घर पर—वहीं रुककर दो मिनट का मौन रखें। इस पहल का मकसद युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से अवगत कराना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J