बस्तर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, हथियार और शव बरामद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद पर करारा प्रहार किया है। शनिवार को सुकमा और बीजापुर जिले में अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ में कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। दोनों जगहों से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं, जिससे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।

बीजापुर जिले में मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया है। दोनों घटनाओं को बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Sukma Bijapur Naxal Encounter DRG Operation Bastar

सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में डीआरजी जवानों ने नक्सलियों पर जबरदस्त कार्रवाई की। सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में डीवीसीएम मंगडु के भी मारे जाने की सूचना है। घटनास्थल से सभी 12 नक्सलियों के शव के साथ एक 47 और इंसास राइफल बरामद की गई है।

उधर, नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। सुरक्षाबलों ने अब तक दो माओवादियों को मार गिराया है और दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी की टीम ने दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुबह करीब 5 बजे से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सतर्क हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J