अजित पवार के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग के साथ-साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद भी था। उनके अचानक निधन के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्रालय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही रह सकता है।
डिप्टी CM और विभागों को लेकर शुक्रवार सुबह NCP नेताओं ने मुख्यमंत्री फडणवीस से उनके वर्षा बंगले पर मुलाकात की। इस बैठक में प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे मौजूद रहे। करीब आधे घंटे चली इस चर्चा में आगे की रणनीति पर विचार किया गया।
यह दावा भी किया जा रहा है कि NCP के दोनों गुटों के संभावित मर्जर पर, जिस पर अजित पवार बातचीत कर रहे थे, अंतिम फैसला शरद पवार लेंगे। वहीं NCP शरद गुट के नेता एकनाथ खड़से ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि दोनों गुट एक साथ आएंगे और मर्जर तय हो चुका था।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से कहा कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए जल्द फैसला लेना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अजित पवार के पोर्टफोलियो और NCP से जुड़े फैसलों पर किसी तरह की अनिश्चितता नहीं रहनी चाहिए। कार्यकर्ताओं के असंतोष और जनता की भावनाओं को देखते हुए बिना देरी ठोस निर्णय लेना आवश्यक है।
वहीं छगन भुजबल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि किसी की मृत्यु के बाद शोक की अवधि अलग-अलग हो सकती है और इन सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी अपनी राय दे रहे हैं और किसी भी हाल में अगले दो-तीन घंटों में फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



