भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के इस जंगल भ्रमण की तस्वीरें वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव नजर आ रहे हैं।
खिलाड़ियों ने बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में प्राकृतिक वातावरण के बीच वन्य जीवों को नजदीक से देखा और अभयारण्य की समृद्ध जैव-विविधता का अवलोकन किया। जंगल की हरियाली और शांत माहौल ने खिलाड़ियों को खास अनुभव दिया।
गौरतलब है कि रायपुर से लगभग 100 से 106 किलोमीटर दूर महासमुंद जिले में स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य करीब 245 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अभयारण्य तेंदुआ, भालू, उड़ने वाली गिलहरी, सियार, चार सींग वाला मृग, चिंकारा, काला हिरण, बायसन के साथ-साथ कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियों के लिए जाना जाता है।
यहाँ बुलबुल, तोते, गिद्ध, मोर, कठफोड़वा, किंगफिशर, बगुले और ड्रोंगो जैसे पक्षी भी बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं। सागौन, साल और बांस के घने जंगल इसकी पहचान हैं, जबकि जोंक नदी और बलमेधी नदी इस क्षेत्र को प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाती हैं।
1976 में स्थापित यह अभयारण्य समतल और पहाड़ी भूभाग का मिश्रण है, जहाँ 260 से 400 मीटर तक की ऊँचाई देखने को मिलती है। बलार जलाशय यहाँ पक्षियों और जलीय जीवों के लिए महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



