भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय रेलवे एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया है, जो आम यात्रियों के सफर का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। अब न वेटिंग की चिंता होगी और न ही RAC की भीड़।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में सिर्फ उन्हीं यात्रियों को यात्रा की अनुमति मिलेगी, जिनके पास कन्फर्म टिकट होगा। रेलवे ने साफ कर दिया है कि इन ट्रेनों में कोई VIP या खास यात्री नहीं होगा, हर व्यक्ति को समान सुविधा और सम्मान मिलेगा।
सबसे अहम बदलाव यह है कि वंदे भारत स्लीपर में RAC की सुविधा नहीं होगी। यानी बिना कन्फर्म सीट के कोई भी यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकेगा। इससे कोच में भीड़भाड़ और अव्यवस्था की समस्या खत्म हो जाएगी।
रेलवे ने इन ट्रेनों को पूरी तरह भारतीय मूल्यों और संस्कृति से जोड़ने का दावा किया है। अंग्रेजों के दौर की औपनिवेशिक परंपराओं को हटाकर अब देसी पहचान को प्राथमिकता दी जाएगी।
कैटरिंग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अब यात्रियों को विदेशी डिशेज की जगह देसी जायकों वाला शुद्ध और पौष्टिक भोजन मिलेगा। वहीं ट्रेन स्टाफ की वर्दी भी भारतीय परंपरा के अनुरूप होगी।
स्लीपर ट्रेनों में बेडरोल की शिकायत को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत स्लीपर में उच्च गुणवत्ता की चादर, कंबल और कंबल कवर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे सफर के दौरान स्वच्छता का स्तर बेहतर होगा।
ट्रेन का इंटीरियर भी खास होगा, जिसमें भारतीय कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह ट्रेन एक तरह से चलती-फिरती सांस्कृतिक पहचान बनेगी।
वंदे भारत स्लीपर का यह मॉडल केवल नई ट्रेन नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे की बदलती सोच को दर्शाता है। VIP कल्चर को हटाकर रेलवे यह साफ संदेश दे रहा है कि आज के भारत में आम यात्री ही सबसे बड़ा VIP है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




