भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में भाजपा ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। मोदी सरकार की विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण यानी वीबी-जी रामजी योजना को गांव-गांव और हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
यह एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही है, जिसमें प्रदेश भर से जिला अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और योजना के प्रचार-प्रसार के लिए गठित टोलियों के सदस्य शामिल हुए हैं। बैठक में योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की ठोस रूपरेखा तैयार की जा रही है।
कार्यशाला के दौरान यह तय किया जा रहा है कि जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर योजना की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इससे जुड़ सकें।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हो रही इस बैठक में खासतौर पर जिला और पंचायत स्तर तक पहुंच पर फोकस किया गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं को यह समझाया जा रहा है कि लाभार्थियों से संपर्क कैसे किया जाए और किस स्तर पर प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाया जाए।
इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कंडेय सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।
बैठक के दौरान वीबी-जी रामजी योजना की विस्तृत रूपरेखा पर भी चर्चा की जा रही है। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत बनाकर 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि वीबी-जी रामजी योजना के तहत मनरेगा में मौजूद कमियों को दूर करने का प्रयास किया गया है। योजना के अंतर्गत रोजगार के दिनों की संख्या बढ़ाकर 125 कर दी गई है और मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर करने का प्रावधान रखा गया है।
इसके साथ ही तय समय में भुगतान नहीं होने की स्थिति में लाभार्थियों को ब्याज देने का भी प्रावधान किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से पार्टी संगठन को गांव-गांव तक योजना की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




