भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : क्या आपको भी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज या मॉल में पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने में डर या झिझक होती है? अगर हां, तो यह आदत आपकी रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ सेहत पर भी असर डाल सकती है। कई लोग इस डर की वजह से पानी कम पीने लगते हैं या लंबी मीटिंग और ट्रैवल से बचने लगते हैं।
इस समस्या को मेडिकल भाषा में पैरुरेसिस या शाइ ब्लैडर सिंड्रोम कहा जाता है। आम बोलचाल में इसे वॉशरूम एंग्जाइटी कहते हैं। यह एक तरह की मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को पब्लिक टॉयलेट यूज करने में डर, चिंता या असहजता महसूस होती है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर जानकारी देते हुएसीनियर कंसल्टेंट (साइकोलॉजी) बताती हैं कि वॉशरूम एंग्जाइटी में व्यक्ति को यह डर सताता है कि लोग उसे जज करेंगे। कई बार प्राइवेसी की कमी भी इसकी बड़ी वजह बनती है। लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे तो फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है।
क्यों होती है वॉशरूम एंग्जाइटी?
वॉशरूम एंग्जाइटी सिर्फ शर्म या झिझक नहीं है। इसके पीछे कई सोशल और साइकोलॉजिकल कारण हो सकते हैं। बचपन के बुरे अनुभव, बुलिंग, शर्मिंदगी या दूसरों की राय को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता भी इसकी वजह बन सकती है।
इसके संकेत क्या हैं?
इसके लक्षण शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक तीनों तरह के हो सकते हैं। कई बार लोग इन्हें सामान्य घबराहट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है तो सतर्क होना जरूरी है।
डेली लाइफ पर क्या असर पड़ता है?
वॉशरूम एंग्जाइटी का असर धीरे-धीरे रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगता है। इससे लोग पानी कम पीने लगते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लंबी मीटिंग, स्कूल की क्लास या यात्रा तनावपूर्ण हो जाती है। कई लोग सोशल गैदरिंग्स से दूरी बनाने लगते हैं, जिससे अकेलापन बढ़ सकता है। लगातार यूरिन रोकने से पेट दर्द, ब्लैडर और पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
किन लोगों में ज्यादा होती है यह समस्या?
सोशल एंग्जाइटी, ज्यादा घबराहट या दूसरों द्वारा जज किए जाने का डर रखने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। जो लोग ज्यादा सोचते हैं, तनाव में रहते हैं या गंदगी और संक्रमण से डरते हैं, वे भी पब्लिक टॉयलेट से बचने लगते हैं।
क्या यह किसी बीमारी से जुड़ी हो सकती है?
यह स्थिति सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर और ओसीडी से जुड़ी हो सकती है। डर और तनाव के कारण शरीर की सामान्य प्रक्रिया बाधित हो जाती है। अगर पेशाब के दौरान जलन, दर्द या कब्ज की समस्या लगातार बनी रहे, तो यह किसी मेडिकल कंडीशन का संकेत भी हो सकता है।
कैसे मैनेज करें वॉशरूम एंग्जाइटी?
वॉशरूम एंग्जाइटी को सही समझ, धैर्य और छोटे-छोटे प्रयासों से मैनेज किया जा सकता है। खुद पर दबाव डालने के बजाय धीरे-धीरे डर का सामना करना और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाना मददगार होता है।
कब डॉक्टर या काउंसलर से मिलें?
अगर यह समस्या आपकी पढ़ाई, काम या सेहत को प्रभावित करने लगे, पानी कम पीने लगें, बार-बार टॉयलेट रोकें या सोशल जगहों पर जाने से बचें, तो प्रोफेशनल मदद लेना जरूरी है। समय पर काउंसलिंग और थेरेपी से इस समस्या को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है।
वॉशरूम एंग्जायटी के कारण
-
कोई बुरा अनुभव
-
शर्मिंदगी
-
हाइजीन की कमी
-
लोगों की मौजूदगी
-
प्राइवेसी न होना
-
वॉशरूम दूर होना
-
नई जगह / लंबी यात्रा
-
खास हेल्थ कंडीशन
वॉशरूम एंग्जायटी के संकेत
-
वॉशरूम जाने में झिझक
-
हार्ट रेट तेज होना
-
पसीना आना, हाथ कांपना
-
अंदर जाकर भी यूरिन न करना
-
लंबे समय तक यूरिन रोकना
-
इस डर से पानी कम या न पीना
-
ट्रैवलिंग न करना
-
वॉशरूम जाने में झिझक
-
हार्ट रेट तेज होना
-
पसीना आना, हाथ कांपना
-
अंदर जाकर भी यूरिन न करना
-
लंबे समय तक यूरिन रोकना
-
इस डर से पानी कम या न पीना
-
ट्रैवलिंग न करना
विज्ञापन
साइकोलॉजिकल हीलिंग
-
अपना डर डायरी में लिखें
-
किसी करीबी से शेयर करें
-
डर के बारे में बात करें
-
ज़रूरी हो तो थेरेपी लें
-
खुद को याद दिलाएं –
-
वॉशरूम जाना नॉर्मल है
-
ये शर्म की बात नहीं है
-
मैं कमजोर नहीं हूं
-
मैं इस डर को जीत सकता हूं
प्रैक्टिकल टिप्स
-
धीरे-धीरे एक्सपोज़र बढ़ाएं
-
कम भीड़ वाले वॉशरूम चुनें
-
जाने से पहले गहरी सांस लें
-
टिश्यू/सेनेटाइजर साथ रखें
-
डर से पानी पीना कम न करें
-
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




