विज्ञापन

YouTube देखकर सिजेरियन डिलीवरी! झोलाछाप डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही, प्रेग्नेंट महिला की तड़प-तड़प कर मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार,भागलपुर।यूट्यूब के भरोसे ऑपरेशन और एक गर्भवती महिला की जिंदगी खत्म… बिहार के भागलपुर जिले से सामने आई यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

कहलगांव प्रखंड के एकचारी क्षेत्र में गुरुवार रात श्रीमठ स्थान निवासी स्वाति देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गांव की आशा कर्मी की सलाह पर अमर कुमार मंडल नामक डॉक्टर के क्लीनिक ले गए। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने 30 हजार रुपये लेकर सिजेरियन ऑपरेशन करने की बात कही।

YouTube देखकर सिजेरियन! झोलाछाप डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही, प्रेग्नेंट महिला की तड़प-तड़प कर मौत

मोबाइल पर वीडियो देखकर शुरू किया ऑपरेशन
परिजनों के आरोप हैं कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और उसके सहयोगी मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देखते रहे। बार-बार वीडियो को रिपीट किया जा रहा था। इसी लापरवाही के बीच महिला को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और ऑपरेशन टेबल पर ही उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

हालांकि, इस दौरान नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महिला की मौत के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी और क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।

क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा
घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव को क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर रसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतका की दादी संजु देवी ने आरोप लगाया कि गांव की आशा कर्मी ने ही इसी क्लीनिक में भेजा था। उनका कहना है कि दो घंटे बाद कहा गया मरीज को ले जाइए, लेकिन तब तक उनकी पोती की जान जा चुकी थी।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी इसी तरह यूट्यूब देखकर इलाज और ऑपरेशन किए गए हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया। वर्षों से यह क्लीनिक अवैध रूप से चल रहा था और पहले भी विवाद व मौत के मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J