यह कार्रवाई नारायणपुर जिले में की गई, जहां नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया।
सर्च के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल के भीतर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप मिला। मौके से भारी मात्रा में डेटोनेटर, ड्रम, राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।
इसी दौरान आईटीबीपी की बीडीएस टीम को एक प्रेशर कुकर आईईडी भी मिला। संभावित खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सल प्रभावित इलाके में उनकी गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



