दुर्ग पुलिस की ACCU टीम की बड़ी कामयाबी: 202 गुम मोबाइल ढूंढकर असली मालिकों को सौंपे,कीमत करीब 60 लाख!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने एक बार फिर भरोसे की मिसाल पेश की है। विशेष अभियान के तहत एसीयू टीम ने 202 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की है। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में लंबे समय से गुम मोबाइल फोन से जुड़े आवेदनों के निराकरण के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वर्ष 2023 से 2026 तक दर्ज गुम मोबाइल आवेदनों का गहन तकनीकी विश्लेषण कर खोजबीन की गई।

ACCU ki badi safalta Durg Police ne 202 gum mobile baramad karke asli malikon ko lautaye

लगातार प्रयासों के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्र से विभिन्न कंपनियों के कुल 202 मोबाइल फोन बरामद किए। सभी मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन कर वास्तविक स्वामियों को वितरण किया जा रहा है।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई गई और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

इस पूरी कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, जिला दुर्ग के निरीक्षक प्रमोद कुमार सरिया के नेतृत्व में यूनिट के अधिकारी-कर्मचारियों और संबंधित थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो तुरंत नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके बाद भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर गुम मोबाइल की जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करें, ताकि मोबाइल की खोज, ब्लॉकिंग और वैधानिक कार्रवाई में मदद मिल सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J