Agniveer Recruitment 2027: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू, 1 अप्रैल 2026 तक करें आवेदन!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब तय तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।


Agniveer Bharti 2027 Registration Start

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित रैली के लिए बुलाया जाएगा।

भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य को मिलने वाले अग्निवीर पदों की संख्या सीधे तौर पर पंजीयन की संख्या पर निर्भर करती है।

पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023-24 में 14,153 पंजीयन हुए थे, जिनमें से 895 पद आबंटित किए गए। वर्ष 2024-25 में 19,355 युवाओं ने पंजीयन कराया और 731 पद मिले। वहीं वर्ष 2025-26 में 28,547 युवाओं ने आवेदन किया है।

इन आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ को लगभग 1100 से 1300 तक पद मिल सकते हैं।

ऐसे में सेना में सेवा देने का सपना देखने वाले युवा समय रहते पंजीयन कर लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें और अपने भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J